अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम

 कल 21 जून को पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है इस लिए रामगढ़ नगर स्तर का 9 वा विश्व योग दिवस का कार्यक्रम लोक सेवा ज्ञान मन्दिर ट्रस्ट के तत्वावधान में बिसाऊ रोड स्थित RR शेखावाटी स्पोर्ट्स एकेडमी खेल ग्राउंड में रखा गया है सभी रामगढ़ वासियों से युवा बच्चे बुजर्ग मातृशक्ति बहनों आदि से विनम्र निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधार कर आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में सहयोग करें धन्यवाद।

चूरू : 9 वें अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन मैदान पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्ततत्वाधान में मनाया जाता है, जिसमें जिले के जनप्रतिनिधि सहित गणमान्य नागरिक शामिल होकर एक साथ योग एवं प्राणायाम करते है।

उन्होंने बताया कि तारानगर ब्लॉक मुख्यालय पर  नेचर पार्क, राजगढ़ ब्लॉक मुख्यालय पर मोक्ष भूमि गोशाला प्रांगण, सरदारशहर ब्लॉक मुख्यालय पर  मिलाप भवन गांधी विद्यामन्दिर, रतनगढ़ ब्लॉक मुख्यालय पर धन्वन्तरी आयुर्वेद चिकित्सालय, सुजानगढ़ ब्लॉक मुख्यालय पर आदर्श विद्या मन्दिर तथा बीदासर ब्लॉक मुख्यालय पर तेरापंथी भवन में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर योग शिक्षक लगाए गए हैं, जो योग साधकों को योग करवाएंगे।

उन्होंने सभी जिलेवासियों से योग एवं प्राणायाम कर 9 वें अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने का आह्वान करते हुए योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की बात कही।