वेतन आहरण करने की व्यवस्था बंद : चिकित्सा विभाग में अधिशेष कार्मिकों को अब नहीं मिलेगा वेतन, एपीओ होंगे

 आवश्यकता है- एक महिला या पुरुष अध्यापक की जो कक्षा 6 से कक्षा 10 तक अंग्रेजी माध्यम से सामाजिक विज्ञान पढ़ा सके। वेतन योग्यतानुसार। विद्यालय समय में सम्पर्क करें-श्रीमती जयंती शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी,श्री विश्वनाथ एस. ढ़ांचोलिया एकेडेमी सेकेंडरी स्कूल, रामगढ़ शेखावाटी,मो. 9352533992 ---------- Required - A female or male teacher who can teach social science(SST) from class 6 to class 10 through English medium. Salary as per qualification. contact during school hours-Mrs. Jayanti Sharma, Administrative Officer, Shri Vishwanath S. Dhancholia Academy Secondary School, Ramgarh Shekhawati, Mo. 9352533992

झुंझुनूं : चिकित्सा विभाग में अधिशेष कार्मिकों का वेतन आहरण करने की व्यवस्था बंद कर दी गई है। ऐसे कार्मिकों को सीएमएचओ निदेशालय के लिए एपीओ करेंगे। विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने प्रदेश के सभी सीएमएचओ को इसके लिए निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि चिकित्सा विभाग में स्वीकृत पदों से अधिक कर्मचारी कार्यरत होने के कारण अन्य चिकित्सा संस्थानों में पद रिक्त रहते हैं।

इसको लेकर अधिशेष कार्मिकों को मूल पदस्थापन संस्थान से ही वेतन बनाया जा सकेगा। किसी भी चिकित्सा संस्थान में अधिशेष कर्मचारी का दूसरे अस्पताल या संस्थान से वेतन दिए जाने की स्वीकृति नहीं दी जाएगी। आदेश में बताया गया है कि जिन संस्थानों में न्यायालय द्वारा दिए गए स्टे के प्रकरणों में जिनमें वर्तमान में वेतन उठ रहा है उन्हें तथा चिकित्सक संवर्ग को छोड़कर सभी कार्मिकों को अधिशेष मानते हुए तत्काल एपीओ कर निदेशालय के लिए कार्यमुक्त करना होगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रासिंह ने कार्मिक अधिशेष रहने पर सीएमएचओ व पीएमओ की जिम्मेदारी तय की है।