नेता प्रतिपक्ष राठौड़ का पीसीसी चीफ डोटासरा पर तंज : बोले- मैंने उनकी चुनौती स्वीकार की है, कांग्रेस डूबता जहाज हैं
सीकर: नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पर तंज कसते हुए कहा कि वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और मेरे मित्र भी हैं लेकिन कई बार एक भयक्रान्त व्यक्ति को कुछ फोबिया हो जाता है। उन्होंने कहा कि वह विधानसभा जाने का उनका रास्ता रोकेंगे तो मैंने भी चुनौती स्वीकार की है।
राठौड़ सीकर के जैन भवन में आयोजित राव राजा कल्याण सिंह की 137वीं जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला पहनाकर राठौड़ का स्वागत किया। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने राव राजा कल्याण सिंह के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
साढे 4 साल लूट और झूठ की सरकार चली
कांग्रेस और कांग्रेस के मुख्यमंत्री चाहे कितना मर्जी जोर लगा ले। साढे 4 साल तक जिस प्रकार राजस्थान में लूट और झूठ की सरकार चली है, कानून व्यवस्था मुद्दा बना है। यह सब इस सरकार के ताबूत में आखिरी तीर साबित होंगे और राजस्थान में इस बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रचंड बहुमत से बनेगी।
भाजपा सीएम का चेहरा मोदी और कमल का फूल
पार्टी के सवालों को लेकर राजेंद्र राठौड़ बचते हुए दिखाई दिए। राठौड़ ने 'राजस्थान में भाजपा के मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा' सवाल का जवाब देते कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कमल का फूल है। जिसके बाद राठौड़ जल्दबाजी में रवाना हो गए।
प्रतिभावान छात्राओं को किया सम्मानित
