फतेहपुर में सीवरेज लाइन का चैंबर ओवरफ्लो : सड़क पर आया गंदा पानी, बदबू से परेशान हुए लोग, शिकायत के बाद भी विभाग नहीं दे रहा कोई ध्यान

 


आज रामगढ़ शेखावाटी में फतेहपुर के जाने-माने महमिया हॉस्पिटल के हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सिद्धार्थ महमिया अपनी सेवाएं प्रत्येक गुरुवार शाम 4 बजे से 7 बजे तक भारत हॉस्पिटल पर देंगे, सम्पर्क करें- 9887143678

फतेहपुर शेखावाटी: के वार्ड नंबर 47 में सीवरेज के चैंबर से निकल रहे गंदे बदबूदार पानी ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। लोगों ने कई बार अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया। जिसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया।

वार्ड निवासी दीनदयाल सैनी ने बताया कि पिछले 1 महीने से सीवरेज के चैंबर से लगातार गंदा और बदबूदार पानी बह रहा है जिसके चलते मोहल्ले वालों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई बार जिम्मेदारों से इसकी शिकायत भी की लेकिन स्थाई समाधान अभी तक नहीं हुआ। एलएनटी कंपनी ने समय रहते इस चैंबर से निकल रहे गंदे पानी का समाधान नहीं किया तो हमें मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा।

कई लोगों ने वापस कटवाए कनेक्शन

सीवरेज के चैंबर में कनेक्शन होने के बाद चैम्बरों से निकल रही गंदगी से दुखी होकर मोहल्ले के एक दर्जन लोगों ने अपने कनेक्शन वापस कटवा लिए हैं। चैंबर ब्लॉक होने की वजह से गटर की गंदगी चैंबर में नहीं जाने की वजह से लाइन जाम हो रही है ऐसे में वापस कनेक्शन कटवाने के सिवाय हमारे पास और कोई उपाय नहीं है कई बार इसकी शिकायत की लेकिन अभी तक उपाय नहीं हो पाया।

बार-बार शिकायत करके थक चुके

निवासी दीनदयाल सैनी ने बताया कि 1 महीने से सीवरेज के चैंबर से लगातार गंदा पानी बह रहा है जिसकी शिकायत बार-बार एलएनटी कंपनी को कर दी लेकिन कंपनी वाले पांच 7 दिन से आते हैं दो टैंकर से गंदे पानी का निकालते हैं चैंबर फिर वापस भर जाता है 1 महीने से यही चल रहा है। अभी तक स्थाई समाधान एलएनटी कंपनी द्वारा नहीं किया गया है जिससे दुखी होकर हमें कनेक्शन कटवाना पड़ रहा है।