सीकर में 15 से 17 तक रहेगी परिवर्तन यात्रा:प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार रथ रवाना, युवा मोर्चा निकालेगा वाहन रैली
सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने बताया कि गोगामेड़ी से शुरू हुई परिवर्तन संकल्प यात्रा सीकर में रामगढ़ शेखावाटी से प्रवेश करेगी। यात्रा सीकर विधानसभा में 15 सितंबर को नानी चौराहे से प्रवेश करेगी। इस दौरान यात्रा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेतृत्व में सीकर में 500 से ज्यादा मोटरसाइकिल के साथ वाहन रैली के जरिए यात्रा का स्वागत किया जाएगा।
15 सितंबर को यात्रा का रात्रि विश्राम सीकर में ही रहेगा। 16 सितंबर को यह यात्रा दांतारामगढ़ और खंडेला विधानसभा क्षेत्र में जाएगी। 17 सितंबर को यात्रा श्रीमाधोपुर में रहेगी। यहां से फिर वह उदयपुरवाटी जाएगी। सांसद ने कहा कि इस दौरान सीकर, फतेहपुर, दांतारामगढ़, श्रीमाधोपुर आदि में जनसभा भी होगी। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी सहित एक केंद्रीय मंत्री भी शामिल हो सकते हैं।
वहीं आज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानिया के नेतृत्व में परिवर्तन संकल्प यात्रा के प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार रथ रवाना किए गए। पार्टी कार्यालय से सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती, जिलाध्यक्ष पवन मोदी सहित पार्टी के कई पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रथों को रवाना किया। सिंघानिया ने बताया कि यह रथ सीकर विधानसभा क्षेत्र के समस्त गांव में जाकर परिवर्तन संकल्प यात्रा का प्रचार करेगी।
आज के मुख्य समाचार