सुनार से हड़पी 3 लाख की चांदी:आरोपियों ने अब लौटाने से मना किया, कहा- चांदी मांगी तो पूरे परिवार का गुंडों से मर्डर करवा देंगे

| पीएम मोदी और बाइडन के बीच 52 मिनट की मीटिंग, AI-रक्षा समेत कई मुद्दों पर सहमति; चीन को भी संदेश |------ | भारतीय पारंपरिक नृत्य के साथ हुआ अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन का भव्य स्वागत, बजाई गई 'चक दे इंडिया' की धुन |------- अडाणी-अंबानी को G20 डिनर में बुलाया मगर खरगे को नहीं दिया निमंत्रण, कांग्रेस ने मचाया बवाल------ मनोज तिवारी बोले, सरकार जाने के डर से गहलोत बेचैन, उदयपुर पहुंची भाजपा की परिवर्तन यात्रा में कहा, राजस्थान कर्ज में डूबा हुआ है------- राजस्थान: क्या राजेन्द्र गुढ़ा आज थामेंगे शिवसेना का हाथ?, बेटे के बर्थडे पर आएंगे महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे------- रामगढ मे भागवत कथा का आज होगा समापन

रिद्धि सिद्धि आई केयर हॉस्पिटल सीकर आंखों के डॉक्टर की सेवा। प्रत्येक शनिवार शाम 4:00 से 7:00 तक, भारत मेडिकल ए‌ण्ड केयर सरकारी अस्पताल के सामने रामगढ़ शेखावाटी 9887143678

सीकर : सुनार से लाखों रुपए की चांदी हड़पने का मामला सामने आया है l आरोपी ने अब सुनार को चांदी लौटने से मना कर दिया और उसे गुंडो से जान से मरवाने की धमकी दे रहा है l मामला सीकर जिले के रींगस थाना क्षेत्र का है l

एसीजेएम कोर्ट रींगस में दिए परिवाद में शिकायतकर्ता दीपक कुमार सोनी (40), रींगस ने बताया कि रींगस में मठ मंदिर भेरुजी मोड़ के पास श्री राम ज्वेलर्स के नाम से उसकी दुकान है l दुकान पर वह सोने- चांदी की ज्वेलरी बनाने का काम करता है l 21 अप्रैल 2023 को उसकी दुकान पर विष्णु सोनी आया और 4 किलो 288 ग्राम चांदी के जेवरात बनवाकर ले गया l दीपक कुमार ने विष्णु सोनी से ज्वेलरी के पैसे मांगे तो विष्णु सोनी ने कहा कि वह 10 दिन में ज्वेलरी के पैसे दे देगा l

काफी समय बीत जाने के बाद दीपक कुमार ने फिर से पैसे मांगे तो आरोपी विष्णु सोनी व उसके भाई मनीष सोनी ने कहा कि हम ना तो उसे चांदी देंगे और ना ही पैसे देंगे l अगर उसने पैसे मांगे तो गुंडो से उसके हाथ पैर तुड़वाकर बाजार में जुलूस निकलवा देंगे l 13 जून को मनीष कुमार ने शिकायतकर्ता को फोन कर फिर से धमकी दी और कहा कि आरोपी उसे घर से घसीटकर कर ले जाएंगे और उसके परिवार को भी जिंदा नहीं छोड़ेंगे। सभी को जान से मार देंगे l

जिसके बाद शिकायतकर्ता ने डर के मारे 15 दिन तक अपनी दुकान बंद रखी l आरोपियों ने सुनार से 3 लाख रुपए की चांदी हड़प ली और अब लौटाने से मना कर दिया l शिकायतकर्ता ने 30 जून को सीकर एसपी को भी इस मामले की शिकायत दी थी लेकिन अभी तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया और ना ही आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की l जिसके बाद शिकायतकर्ता ने कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ परिवाद दिया l फिलहाल रींगस थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है l मामले की जांच एएसआई कैलाश चंद कर रहे हैं l


आज के मुख्य समाचार


| हबीबा भी नहीं लौटना चाहती बांग्लादेश |       | बीकानेर से खबर : एक्सीडेंट में चोटिल युवक को घर छोड़ने गई पुलिस,परिजनों ने मारपीट कर गाड़ी के शीशे तोड़े |   | टाक ब्रादर्स सीकर की अनुपम पहल; पिता की स्मृति मे छात्रावास निर्माण के लिए प्रदान किए एक लाख रुपए |    | कुमास में नवनिर्मित हॉल का लोकार्पण किया |    | 13-14 सितंबर को बंद रहेंगे पेट्रोल पंप : संचालक बोले- सरकार ने वेट कम नहीं किया तो 15 सितंबर से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताला |