
फतेहपुर के निकटवर्ती ग्राम बलोद के रहने वाले भाजपा नेता और जिला परिषद के वार्ड नंबर 39 से जिला परिषद सदस्य सुभाष राहड की गुरुवार सुबह अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह सीने में दर्द के बाद कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान डॉक्टर ने सुभाष रॉड को मृत घोषित कर दिया।
7 दिन पहले ही हुई पिता की मौत
सुभाष राहड के पिता की रामकुमार की मौत भी 7 दिन पहले ही हुई थी। जिनकी बैठक उनके निवास पर चल रही थी। ऐसे में 7 दिन बाद बेटे के और चले जाने से पूरे गांव में शोक की लहर छाई है।
चार दशक से परिवार राजनीति में सक्रिय
सुभाष राहड दूसरी बार जिला परिषद सदस्य बने थे। एक बार उनकी पत्नी जिला परिषद सदस्य चुनी गई थी।
बलोद गांव मे भाजपा नेता मधुसुदन भिंडा सहित जिलें के कई बड़े नेता पहुचें जताया शोक।
शराब पीने से मना किया तो पत्नी का सिर फोड़ा : गंभीर हालत में डीबी अस्पताल में भर्ती, नशे में महिला से करता था मारपीट