न्यूनतम तापमान 22 डिग्री,अब 1 तक मई शुष्क मौसम: मौसम साफ रहने पर तापमान भी बढ़ेगा, दोपहर 40 डिग्री

🔸रेल की तत्काल कन्फर्म टिकट के लिए व ईमित्र सम्बधी किसी भी कार्य के लिए संपर्क करे 9461140380 

सीकर; पश्चिमी विक्षोभ  का असर खत्म होने के साथ ही आज सीकर में रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सीकर में रात का तापमान 22 डिग्री रिकार्ड किया गया है। फिलहाल मौसम विशेषज्ञों की माने तो अब 1 मई तक मौसम ड्राई रहने का अनुमान है।  

सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रिकार्ड किया गया है। जबकि इससे पहले शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकार्ड किया गया था। वही बीती रात फतेहपुर सहित कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

सीकर शहर सहित आसपास के इलाकों में आज सुबह हल्के बादल छाए रहे। हालांकि धूप निकलने के साथ ही बादल भी छंटना शुरू हो। चुके हैं। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार फिलहाल अब 1 मई तक मौसम ड्राई रहने वाला है। इस दौरान तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।