नानी बाई के मायरे की कथा वाचन के लिए बैठक : 6 साल की नन्ही बालिका कृष्णा किशोरी व्यास करेगी कथा वाचन

🔸रेल की तत्काल कन्फर्म टिकट के लिए संपर्क करे 9461140380



 फतेहपुर कस्बे के नगर अराध्यदेव भगवान लक्ष्मीनाथ मंदिर में नानी बाई के मायरे की कथा वाचन के लिए गुरुवार शाम को कस्बे के श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर सभागार में श्रद्धालुओं की बैठक संपन्न हुई। योग गुरू कमल सैनी और महेश व्यास ने बताया कि कथा का वाचन आगामी नौ से 11 मई तक किया जायेगा, जिसमें छ वर्षीय नन्ही बालिका कृष्णा किशोरी व्यास कथा वाचन करेगी।

बैठक में कथा की तैयारियों पर चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि कथा के पहले दिन कस्बे के सबसे पुराने मंदिर सारनाथ मंदिर से लक्ष्मीनाथ मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश वितरण, कलश यात्रा, यातायात सहित सभी विषयों पर गहन चर्चा की गई।

बैठक में मोनिका पीपलवा,अनूप बियालां, सुरेश टिडा, पं. प्रशांत व्यास, राजू चोटिया, लोक गायकार मेधराज मारवाडी एवं हिमांशु बन्ना, नरेन्द्र पारीक, कुलदीप पीपलवा, बंटी चौहान, गिरधारी चोटिया सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहें।