कार और बाइक में टक्कर, महिला समेत दो की मौत : दोनों रिश्ते में भाभी-ननदोई लगते थे; फतेहपुर सीकर हाईवे पर हुआ एक्सीडेंट

🔸रेल की तत्काल कन्फर्म टिकट के लिए संपर्क करे 9461140380 

फतेहपुर में एक बाइक और कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शवों को राजकीय धानुका उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा शुक्रवार सुबह 10 बजे हुआ।

वहीं सड़क हादसे की सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, दोनों मृतकों की पहचान सुनीता कंवर (30) पत्नी जितेंद्र सिंह निवासी शंकु तहसील लक्ष्मणगढ़ और पप्पू सिंह (40) निवासी रिंगण नागौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पप्पू सिंह सुनीता का रिश्ते में ननदोई लगता है। दोनों ही किसी काम से मोटरसाइकिल पर फतेहपुर आ रहे थे।

सुनीता कंवर की फाइल फोटो


15 दिन पहले हुई थी सुनीता के पति की मौत

हादसे में मृतक महिला सुनीता कंवर के पति जितेंद्र सिंह फतेहपुर के फॉरेस्ट विभाग में राजकीय कर्मचारी थे। बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले बीमारी के चलते उनकी मौत हो गई थी। पप्पू सिंह की पत्नी की भी कोरोना कल में पहले ही मौत हो चुकी है।

ससुर और देवर की भी पिछले 5 साल में हुई मौत

सुनीता के 18 साल और 16 साल की बेटी है। वहीं एक दो साल का बेटा है। सुनीता के परिवार में अब सुनीता के सास ही बची है। ससुर भी वन विभाग में कार्यरत था तथा 5 साल पहले उसके भी मौत हो चुकी है। सुनीता के एक देवर की भी मौत दो साल पहले हो चुकी है