फतेहपुर में वीरांगनाओं का किया गया सम्मान:चिकित्सा शिविर भी आयोजित, निशुल्क परामर्श के साथ दी गई दवाइयां
फतेहपुर शेखावाटी : निकटवर्ती गांव दिनवा में रविवार को जनहित एकता समिति की ओर से वीरांगनाओं और पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए समिति अध्यक्ष जाकिर झुंझुनुवाला ने कहा-हमारा धर्म बनता है कि हम भारत वासियों के लिए सीमाओं पर जाकर बलिदान देने वाले वीरों की वीरांगनाओं और पूर्व सैनिकों का सम्मान करें।
इस दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन भी किया गया। जिसमें जांच करते हुए मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराईं गईं।
इस दौरान अतिथियों ने संबोधित करते हुए कहा-इस गांव में अब तक कुल देश की सीमाओं पर लड़ते हुए 9 नौजवानों ने अपनी कुर्बानी दी है। मगर चार शहीद स्मारक ही मौजूद हैं।
इन्हें किया गया सम्मानित
इस दौरान कार्यक्रम में शहीद गनर नारायण सिंह, शहीद मदन सिंह, शहीद लांस नायक हनुमान सिंह, शहीद सवाई सिंह, शहीद भवँर सिंह,शहीद मुखराम बुडानिया,शहीद धर्मवीर सिंह,शहीद सूरज भगवान बुडानिया,शहीद राहुल जांगिड़ के परिवारजनों को सम्मानित किया गया।